छतरपुर: मंदिर के लिए गेहूं मांगने पर विवाद, एक ही परिवार के 5 लोग घायल, जिला अस्पताल में मेडिकल हुआ
छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महराजगंज में मंदिर के लिए गेहूं मांगने को लेकर विवाद हो गया, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए।घायलों में कुरा अहिरवार, छिददी अहिरवार , गिरजा अहिरवार , वीरेंद्र अहिरवार और अमर अहिरवार शामिल हैं।और मामले की जांच शुरू कर दी है। वही यह घटना आज 3 मई दोपहर करीब 2:00 बजे की बताई गई है।