गोवर्धन: गोवर्धन में हर घर तिरंगा के तहत आदर्श जनता इंटर कॉलेज के छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
गिरिराज जी के धाम में निकाली गई इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और सम्मान की भावना को जागृत करना था। यात्रा की शुरुआत कॉलेज प्रांगण से की गई, जहाँ प्रधानाचार्य, शिक्षकों और अभिभावकों की उपस्थिति में तिरंगे को सलामी दी गई।