Public App Logo
कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ!! देहरादून : 2027 के चुनावों की सरगर्मियों तेज हो गई हैं और सत्तासीन भाजपा समेत सभी दल राजनैतिक गठजोड़ों में लगे हुए हैं और सभी अपने संगठनों को मजबूत करने के लिए लगातार अपने दलों के कुनेबे को बढ़ा रहे हैं । रविवार को देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डीके पाल,देहरादून ऑटो यूनियन के अध्यक्ष खुर्शीद अहमद और कई ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों समेत उनके सैकड़ों समर्थकों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। डॉक्टर हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर तमाम पार्टी और यूनियन के लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा है और ऐसे ट्रेड यूनियन और ऑटो यूनियन जब कांग्रेस से जुड़ेंगे तो कांग्रेस का माहौल पूरा प्रदेश में बनेगा जिससे पूरे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने में बड़ी मदद मिलेगी । उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें इंटक ट्रेड यूनियन का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है और 20 अगस्त को दिल्ली में इंटक ट्रेड यूनियन का राष्ट्रीय सम्मेलन होगा जिसमें राहुल गांधी भी शिरकत करेंगे। - Uttarakhand News