गंगरार: मेवाड़ विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री मामले में सरकार ने लिया बड़ा कदम, नए प्रवेश पर तत्काल रोक
जयपुर। राजस्थान सरकार ने मेवाड़ विश्वविद्यालय, गंगरार (चित्तौड़गढ़) में फर्जी डिग्री निर्गमन व अन्य गंभीर अनियमितताओं की जांच रिपोर्ट के आधार पर समस्त पाठ्यक्रमों में नवीन प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. मुकेश कुमार ने यह आदेश जारी किया है।