बाह: बसई अरेला में ट्यूशन सेंटर में खेल-खेल में चली गोली, 17 वर्षीय छात्र के प्राइवेट पार्ट में गोली लगने से हुई मौत
पिनाहट क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र मोहित की गोली लगने से मौत हो गई। बताया गया कि मोहित ट्यूशन पढ़ने गया था। इसी दौरान गांव में जंगली जानवरों को भगाने के लिए ठहरे शिकारियों की भरतू बंदूक बच्चों के हाथ लग गई। खेल-खेल में बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली मोहित के प्राइवेट पार्ट में जा लगी। गंभीर हालत में उसे पहले स्था