सिंगरौली: चितरंगी थाना क्षेत्र के दरबारी में ऑटो पलटा, एक की हुई मौत व तीन लोग हुए घायल
चितरंगी की ओर से ऑटो एमपी 66 R 2764 दरबारी मार्ग की ओर जा रहा था, दरबारी गांव में ही ऑटो चालक साइड में ऑटो को खड़ा कर नित्य क्रिया कर रहा था। अचानक आगे से तेज रफ्तार बाइक सवार चालक अपनी बाइक एमपी 66 MG 6966 से जोरदार टक्कर मार दी। घटना स्थल पर मंगल सिंह उर्फ भोला सिंह गोंड़ की मृत्यु हो गई।