सिंगरौली: जिले के 108 वाहन के चालकों ने जिला चिकित्सालय में किया हंगामा, जोनल मैनेजर को हटाए जाने की उठाई मांग
जिले के जिला चिकित्सालय में जिले में संचालित 108 वाहन के समस्त चालकों ने अपने वाहनों को खड़ा कर भरपूर हंगामा किया इस दौरान चालकों ने कहा कि जो हमारे पहले जोनल मैनेजर थे उनके द्वारा सुचारू रूप से 108 वाहनों को संचालित किया जाता था और हम पर कोई भी दबाव नहीं बनाया जाता था अब जब से नए जोनल मैनेजर आए हैं तब से उनके द्वारा हम लोगों को दबाव बनाया जाता है चालकों ने कई आरोप लगाया है चालकों ने प्रबंधन से जोनल मैनेजर को हटाए जाने की मांग की है।