सिंगरौली: जिला पुलिस बल सिंगरौली एवं जन प्रयास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
जन प्रयास फाउंडेशन एवं सिंगरौली पुलिस बल के संयुक्त तत्वाधान में एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से बैढ़न कोतवाली में स्थित पुलिस अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सूबेदार आशीष तिवारी कोतवाली बैढ़न के टी आई शुधेश तिवारी जन प्रयास के अध्यक्ष शिवेंद्र पाण्डेय मिथलेश मिश्रा द्वारा भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसमें कोतवाली बैढ़न के टी आई शुधेश तिवारी जिन्होंने स्वयं रक्तदान किया और उनके साथ 24 अन्य पुलिस कर्मियों ने भी रक्तदान कर रक्तदान शिविर को सफल बनाया।