सिंगरौली: बूढ़ाडोल के मुड़कटवा टोले में कक्षा 12वीं की उत्तीर्ण छात्रा ने लगाई फांसी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ाडोल के मुड़कटवा टोले में कक्षा 12वीं की एक उत्तीर्ण छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार छात्रा ने सुबह घर के अंदर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के जांच में जुट गई है।