सिंगरौली: दुधिचुआ रेलवे पुल के समीप एक स्कॉर्पियो वाहन और बाइक में हुई सीधी टक्कर, बाइक चालक हुआ घायल
जयन्त चौकी अंतर्गत दुधिचुआ रेलवे पुल के समीप एक स्कॉर्पियो वाहन शक्तिनगर से जयंत की ओर आ रही थी और उसी के विपरीत दिशा से एक बाइक सवार जा रहा था जहां रेलवे पुल के समीप दोनों में सीधी टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया वही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचे और घायल बाइक चालक को अस्पताल भेज दिया है जहां उसका उपचार अभी जारी है।