पत्रकारिता सिर्फ खबर दिखाने का माध्यम नहीं, बल्कि सच के साथ खड़े रहने का साहस भी है।
हमारे आदरणीय बॉस विपिन चौबे जी से मैंने पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलू सीखे हैं। उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि जब वह ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए निकलते हैं, तो सामने चाहे कितनी भी बड़ी ताकत क्यों न हो, सच को सामने लाने से कभी पीछे नहीं हटते।
महाकुंभ की कवरेज के दौरान पूरे देश ने उनके निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की सराहना की। आज रामलला दरबार में चोरी के मामले में भी उन्होंने बिना किसी दबाव के तथ्य और सच को डंके की चोट पर देश के सामने रखने का साहस दिखाया।
मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे ऐसे निर्भीक, निष्पक्ष और प्रेरणादायक पत्रकार के नेतृत्व में काम करने का अवसर मिला। आपके मार्गदर्शन से निरंतर सीखने का अवसर मिल रहा है।
आदरणीय विपिन चौबे सर को सादर प्रणाम। 🙏