चिड़ावा: चिड़ावा में 30 लाख की चोरी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित 4 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
झुंझुनूं जिले की चिड़ावा पुलिस ने 30 लाख रुपये के सोने–चांदी के आभूषणों की चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड विक्रांत सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी आशाराम गुर्जर के नेतृत्व में सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।