चिड़ावा: चिड़ावा नगरपालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, मंड्रेला रोड पर चला पीला पंजा
चिड़ावा नगरपालिका प्रशासन द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार सक्रिय रूप से जारी है। प्रशासन का पीला पंजा शहर की प्रमुख सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त करने में जुटा हुआ है। पालिका ईओ रोहित मील का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य शहर के मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात को सुगम बनाना है।