चिड़ावा: चिड़ावा में अंतर्राज्यीय बावरिया महिला चोर गैंग का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, दुकानों में भीड़ बनाकर करती थीं चोरी
चिड़ावा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय बावरिया महिला चोर गैंग का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कपड़े की दुकान में दिनदहाड़े चोरी करने के आरोप में राजस्थान और हरियाणा की 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह गैंग दुकानों में भीड़ बनाकर संगठित तरीके से चोरी को अंजाम देती थी। सोमवार को आरोपियों ने चिड़ावा में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।