चिड़ावा: इंटर कॉलेज ट्रैक इवेंट में पिलानी के खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनु वर्मा और राहुल को मिला गोल्ड मेडल
पंडित दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज ट्रैक इवेंट टूर्नामेंट 6-8 दिसंबर 2025 को सेठ मोतीलाल कॉलेज खेल मैदान में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में पिलानी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। पिलानी खेल मैदान में अभ्यास कर रहे कुमारी अनु वर्मा और राहुल कटारिया का टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मान हुआ।