चिड़ावा: चिड़ावा-ओजटू बाईपास पर कार ने ऑटो को मारी टक्कर, ऑटो चालक के दोनों पैरों में आई गंभीर चोट
चिड़ावा ओजटू बाईपास पर बुधवार शाम करीब 4:00 बजे के आसपास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पंडित गणेश नारायण द्वार के नजदीक एक कट से टर्न ले रहे ऑटो को पीछे से कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार व ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं हादसे में ऑटो चालक मूलचंद निवासी आलमपुरा गंभीर रूप से घायल हो गए।