केरसई: केरसई थाना परिसर में दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
केरसई थाना परिसर में दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई रविवार को 4:00 बजे आयोजित बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के द्वारा किया गया मौके पर कहा कि शारदीय नवरात्र में धूमधाम से प्रखंड क्षेत्र में पूजा हो। इसके लेकर पुलिस और प्रशासन समिति के साथ काम करेगी ताकि किसी को दिक्कत ना हो सके।