गोरखपुर: मंडल आयुक्त ने आयुक्त सभागार में विभिन्न अधिकारियों के साथ की बैठक दिए आवश्यक दिशा निर्देश
मंडलायुक्त अनिल ढिंगरा ने नगर निगम जल निगम, गोरखपुर विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि, बिना नगर निगम के अनापत्ति प्रमाण पत्र की किसी भी सड़क की खुदाई ना की जाए, उन्होंने कहा कि नगर निगम में अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के लिए एक सेल का गठन किया जाए।