गोरखपुर: इंडो नेपाल बॉर्डर की 103 जगह पर बैरियर लगाकर की जाएगी चेकिंग एडीजी जोन गोरखपुर ने दी जानकारी
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एडीजी जोन डॉक्टर के एस प्रताप कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इंटरनेशनल इंडो नेपाल बॉर्डर पर पुलिस व एसएसबी के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया जाएगा, इसके लिए 103 चेक पोस्ट बनाए गए हैं, चुनाव के 72 घंटा पहले बॉर्डर पर चेकिंग की जाएगी। एडीजी ने बताया कि मादक पदार्थ शराब की तस्करी आदि गतिविधियों को रोकने के लिए चेक पोस्ट बनाए गए हैं।