गोरखपुर: बलात्कार का फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर पैसे ऐठने वाले पांच लोगों पर चिलुवाताल पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत की कार्रवाई
फर्जी तरीके से मासूम लोगों पर दुष्कर्म, बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर सुलह के नाम पर पैसे ऐठने वाले गिरोह के पांच सदस्यों के खिलाफ चिलुआताल पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। अपराध से अर्जित की गई इनके संपत्तियों का ब्यौरा पुलिस लगा रही है, जल्द ही उसकी भी कुर्की की जाएगी।