गोरखपुर: चार पहिया वाहन गबन करके बेचने के आरोप में एम्स पुलिस ने कूड़ाघाट से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
नेपाल जाने के लिए कर की बुकिंग कराकर ड्राइवर के साथ मिलकर कर कार को गबन कर लिया और बाद में उसे बेच दिया। कार के मालिक ने दो आरोपियों के खिलाफ एम्स थाने में कार को गबन करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तफ्तीश करने के बाद पंकज उपाध्याय और मनी पांडे को आज गिरफ्तार किया है। इन्हें अदालत पर पेश किया गया, जहां से अदालत इन्हे जेल भेज दिया।