मांट: नोहझील थाना क्षेत्र से युवती को भगाने के आरोप में नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Mat, Mathura | Aug 19, 2026 थाना नौहझील क्षेत्र से 20 वर्षीय युवती को नामजद युवक द्वारा भगा ले जाने का मामला सामने आया है। 10 अगस्त को युवती का पिता काम पर गया हुआ था और उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। वापस लौटने पर पुत्री लापता मिली। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि उसे बाजना निवासी युवक अपने साथ ले गया है। शिकायतकर्ता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है