बक्सर: जन सुनवाई में पहुंचे 115 आवेदन, अपर समाहर्ता ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश
Buxar, Buxar | Aug 22, 2026 सात निश्चय-03 के तहत संचालित “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। अपर समाहर्ता बक्सर अरुण कुमार सिंह एवं अपर समाहर्ता विभागीय जांच सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशिकांत पासवान ने संयुक्त रूप से आम लोगों की समस्याएं सुनीं।