चौसा: चौसा में आग का तांडव: गौशाला जलकर राख, 6 मवेशियों की मौत, पशुपालक परिवार बर्बाद
Chausa, Buxar | Jun 27, 2026 नगर पंचायत चौसा के वार्ड-13 अखौरीपुर गोला पर शनिवार को दोपहर 2:00 बजे के करीब भीषण आग लगने से रामेश्वर सिंह की गौशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग में 3 गाय, 1 भैंस और 2 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। अनुमानित लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।सूचना मिलते ही उप चेयरमैन प्रतिनिधि विकास राज मौके पर पहुंचे।