मांट: यूपी में खेत पर चारा लेने गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, रिपोर्ट दर्ज
Mat, Mathura | Aug 18, 2026 मांट थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर चारा लेने गई विवाहिता के साथ गांव के ही दो दबंगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।