बाल भवन में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम
करनाल, 3 सितंबर। जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा वीरवार को बाल भवन के प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम मनाया गया। यह कार्यक्रम विशेष तौर पर बाल भवन में चल रहे डे-केयर के बच्चों के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में बाल भवन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सभी प्रशिक्षुओं एवं बाल भवन के समस्त स्टाफ ने कान्हा जी को माखन-मिश्री खिला कर एवं झूला झुलाकर इस त्यौहार का आनंद लिया।
कार्यक्रम में जिला बाल कल्याण अधिकारी मंजू चौधरी ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक मनाया। उन्होंने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव को जन्माष्टमी के रूप में देश भर में मनाया जाता है। कहा जाता है कि जन्माष्टमी सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। भगवान कृष्ण की शिक्षाएं हमारे दैनिक जीवन में हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी और हमें बेहतर इंसान बनने में मदद करेंगी। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी सुमन शर्मा सहित बाल भवन का स्टाफ उपस्थित रहा।
#HVN24