सीजेएम के मार्गदर्शन में चालान ड्राइव व जागरूकता शिविर का आयोजन
करनाल, 3 सितंबर। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव के मार्गदर्शन में पैरा लीगल वालंटियर इज्ञा पाल व राजकुमार ने यातायात इंस्पेक्टर राम लाल, एसआई राम फल, एएसआई ब्रहमपाल, श्री अशोक कुमार व अजय कुमार, एसपीओ संजीव, एचजीएच सनोज, सुभाष, जय किशोर और डी वी आर चंद्रकांत के साथ देवी लाल चौंक पर चालान ड्राइव का आयोजन कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर 12 सितंबर को जिला न्यायालय करनाल व सब डिवीजन असंध, घरौंडा और इंद्री में लंबित मुकदमों के निपटारे के लिए लगने वाली नेशनल लोक अदालत की भी जानकारी दी। इसी कड़ी में इंस्पैक्टर राजेशलता ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय व संस्कार भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरसिंहपुरा व राजकीय प्राथमिक विद्यालय पुण्डरी में जागरूकता शिविर का आयोजन कर विद्यार्थियों व स्टाफ को पोक्सो एक्ट के बारे में जागरूक किया और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए पराली प्रबंधन की भी जानकारी दी।
#HVN24