कोडरमा में अवैध क्वार्ट्ज पत्थर के परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, पांच गिरफ्तार
कोडरमा। जिले में अवैध खनन और खनिज संपदा के अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तिलैया थाना क्षेत्र के जरगा-माइंसडीह इलाके में छापेमारी की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन के माध्यम से अवैध रूप से क्वार्ट्ज पत्थर का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए पत्थर लदे पिकअप वाहन को पकड़ा। वाहन पर सवार पांच लोगों से खनन एवं परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से सफेद रंग का पिकअप वाहन और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Koderma, Kodarma | Oct 23, 2026