जगदलपुर: कोतवाली पुलिस ने ग्राम आसना से 108 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब किया जब्त, आरोपी पूर्व में शराब तस्करी मामले में था फरार
सोमवार शाम 4 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने ग्राम आसना 108 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किया है और इस मामले में आरोपी कमलेश नायक की गिरफ्तार किया है। कमलेश नायक पूर्व में आसना में ही शराब तस्करी के मामले में वांछित अपराधी है जो उक्त प्रकरण में फरार हो गया था।