कासगंज: पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी, डीएम-एसपी ने कलेक्ट्रेट पर की समीक्षा बैठक
आगामी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। जनपद में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बैठक में बताया गया कि 8, 9 और 10 जून 2026 को दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 3552 अभ्यर्थी शामिल होंगे।