बारां: नलका रोड पर अतिक्रमण हटाने गई नगर परिषद की टीम से हुई हाथापाई, एक कार्मिक घायल
Baran, Baran | Mar 22, 2025 शहर के नलका रोड पर शनिवार को अतिक्रमण हटाने गई नगर परिषद की टीम के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमी और नगर परिषद कर्मियों के बीच विवाद बढ़ गया, जो मारपीट तक पहुंच गया। इस झड़प में नगर परिषद के कुछ कार्मिकों को चोटें आई हैं।