पूर्णिया पूर्व: जानकीनगर थाना ने 11.5 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
पूर्णिया पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पूर्णिया जिला को नशा मुक्त करने की दिशा में पूर्णियाँ पुलिस के द्वारा अभियान चला कर लगातार मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम मे जानकीनगर थाना अन्तर्गत एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम-मधुबन,निवासी विशाल कुमार चोरी छिपे स्मैक ब्राउन सुगर बेचा जा रहा है।जिसे स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।