पूर्णिया पूर्व: डिमिया छतरजान पंचायत में शिविर लगाकर सुनी गई लोगों की समस्याएं, 480 आवेदन हुए प्राप्त
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित आगमन को लेकर डिमिया छतरजान पंचायत में रविवार को सुबह करीब 11 बजे से एक दिवसीय ग्रामीण विकास शिविर का आयोजन किया गया।शिविर लगाकर पंचायत वासियों का समस्या सुना गया।शिविर में आम नागरिकों के संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मियों द्वारा ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया।