कांके: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस विधायक के बांग्लादेश घुसपैठियों पर दिए बयान पर साधा निशाना
Kanke, Ranchi | Jul 28, 2024 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के बांग्लादेश घुसपैठियों पर दिए बयान पर जमकर निशाना साधा है। बता दें कि कांग्रेस की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने बांग्लादेशी घुसपैठियों की तुलना बिहार से आकर झारखंड में बसे लोगों से की थी।