कांके: झारखंड के नए राज्यपाल बने संतोष कुमार गंगवार, सी पी राधाकृष्णन बने महाराष्ट्र के राज्यपाल
Kanke, Ranchi | Jul 28, 2024 झारखंड का नया राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन द्वारा इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। वहीं झारखंड के वर्तमान राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बता दें कि देश के कई राज्यों के राज्यपालों को बदला गया है। गौरतलब संतोष कुमार गंगवार झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।