चित्तौड़गढ़ में ओराई नदी पुलिया के पास रेल ट्रैक पर पुरानी लोहे की पटरी रखकर मालगाड़ी को डिरेल करने की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। मंगलवार तड़के करीब 2:37 बजे चित्तौड़गढ़-कोटा रेलमार्ग पर इंजन इस 17 फीट लंबे लोहे के टुकड़े से टकराया, लेकिन वह दूर जा गिरा और बड़ा हादसा टल गया।