लालगंज: ताहिरपुर गांव निवासी दुर्घटना का शिकार पीड़ित परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा, शासन-प्रशासन से मदद की लगाई गुहार
आजमगढ़ देवगांव क्षेत्र के ताहिरपुर गांव निवासी रामअचल यादव उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र सियाराम यादव का परिवार पिछले एक साल से आर्थिक संकट से जूझ रहा है । सरकारी सुविधा के नाम पर केवल उपेक्षा का शिकार होना पड़ा । सरकार जहां सबका साथ सबका विकास के मुद्दे पर में जीतोड़ काम कर रही है। वहीं जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते आज तक पीड़ित परिवार को सुविधा नहीं मिल सका ।