प्रतापगढ़: कूराडीह गांव के राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में बार-बार हो रही चोरी, पुलिस नहीं कर पा रही खुलासा, आक्रोश
प्रतापगढ़ जनपद के कूराडीह गांव में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में बीती रात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर कुर्सी मेज टेबल कागजात सहित सामान चुरा ले गए सुबह विद्यालय के शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो सामान तितर बितर पड़ा हुआ था मामले की जानकारी जामताली पुलिस चौकी को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस चोरी की घटना की छानबीन कर वापस चली गई ।