प्रतापगढ़: बझान गांव में संदिग्ध दशा में बेहोश मिले युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने जहर देकर मारने का लगाया आरोप
अंतू थाना क्षेत्र के बझान गांव निवासी राजकुमार बर्मा राजगीर का काम करते हैं। उनका पुत्र संजीत वर्मा (25) बुधवार की सुबह गांव के किनारे बेहोश पड़ा मिला। परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सड़वा चंद्रिका ले गए। जँहा गंभीर हालत में डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। हालत मे सुधार न होने पर डाक्टरो ने उसे प्रयागराज रेफर किया गया था।