प्रतापगढ़: गंगापुर गांव के पूर्व प्रधान को कुल्हाड़ी मारकर मरणासन्न किया गया, इलाज के दौरान हुई मौत
गंगापुर निवासी पूर्व प्रधान ओम प्रकाश गुप्ता की घर से 5 सौ मीटर दूर ट्यूबवेल पर सोते समय शनिवार की रात बदमाशों ने सिर पर कुल्हाड़ी मारकर मरणासन्न कर दिया था। जिसकी इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। रविवार की सुबह ट्यूबवेल की तरफ सैर करने गए गांव के एक व्यक्ति ने पूर्व प्रधान का बिस्तर अस्त व्यस्त देखकर मोबाइल से परिजनों को सूचना दिया ।