चीनोर: टीकाकरण के बाद लौट रही एएनएम कार्यकर्ता की स्कूटी फिसली, गंभीर घायल
रही उप स्वास्थ्य केंद्र के सिंघारन ग्राम पंचायत के महावीर पुरा आदिवासी दफाई पर टीकाकरण करके वापस लौट रही एएनएम कार्यकर्ता की स्कूटी फिसलने से गंभीर घायल। स्कूटी गिरने से एएनएम कार्यकर्ता का पैर फैक्चर हो गया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर तुरंत अपनी निजी वाहन से ग्वालियर लेकर पहुंचे जहां उनका उपचार जारी है।