मांट: युवती का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर किया गया वायरल, पांच के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट
Mat, Mathura | Aug 20, 2026 सुरीर थाना क्षेत्र के एक गांव में रंजिश के चलते युवती की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने और अवैध हथियारों के साथ धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बल जून माह में उनके परिवार का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था।