नौतनवा: भारत नेपाल सीमा के फरेन्दी तिवारी पुल के पास से बाइक पर सवार एक नेपाली युवक व दवाएं बरामद
सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी डांडा हेड के जवानों ने शनिवार दोपहर गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के फरेन्दी तिवारी पुल के पास से बाइक पर सवार एक नेपाली युवक व दवाएं बरामद किया गया है। इस संबंध में डांडा हेड के इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद दवाएं व बाइक सहित आरोपी नेपाली को अग्रिम कार्यवाही हेतु नौतनवां कस्टम को सौंप दिया गया है।