सामरी कुसमी: कुसमी में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, पीड़ित ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
कुसमी सामरी शुक्रवार नगर पंचायत में जमीन विवाद को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। कुसमी निवासी अमजद उर्फ जाकिर हुसैन ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम एवं थाना प्रभारी को शिकायत सौंपकर पुलिस पर विपक्षी पक्ष को जबरन कब्जा दिलाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार मामला न्यायालय में लंबित होने के बावजूद 21 मई को विपक्षी पक्ष 20-25 लोगों के साथ मौके पर पहुंचा