बैरसिया: भोपाल केंद्रीय जेल का आरोपी हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी समेत फरार, प्रहरी से की मारपीट
Berasia, Bhopal | Aug 13, 2026 भोपाल केंद्रीय जेल में बंद आरोपी सोहेल खान को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लाए जाने के बाद सुरक्षा में तैनात प्रहरी से मारपीट कर हथकड़ी समेत फरार हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। आरोपी की तलाश में जेल पुलिस और थाना पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर सचिंग कर रही हैं।