लालगंज: ड्रमंडगंज घाटी के बरम बाबा मोड़ के पास पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी कार को पकड़ा, करीब ₹30 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद
ड्रमंडगंज पुलिस व एसओजी की टीम को रविवार सुबह करीब 5:00 बजे एक बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से 300 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। कार में सवार दोनों तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए रविवार शाम करीब 4:00 बजे जेल भेज दिया। पकड़े गए दोनों शराब तस्करों ने अपना नाम नागेंद्र शाह और ईशू सिंह बताया।