Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image
image
image
image

संख्या-cm-387 15/06/2026 गयाजी के खिजरसराय में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम :- मुख्यमंत्री मुख्य बिन्दु :- मुख्यमंत्री ने गयाजी के खिजरसराय में प्रौद्योगिकी केंद्र का किया शिलान्यास । बिहार में वर्ष 2022 में एम०एस०एम०ई० की संख्या 6 लाख थी जो अब बढ़कर 46 लाख से अधिक हो गयी है। 1 करोड़ 87 लाख लोगों को सीधा रोजगार मिल रहा है। देश में सबसे सस्ती और निर्बाध बिजली आपूर्ति करनेवाला राज्य बिहार है। हमने व्यवस्था कर दी है कि सभी सामाजिक पेंशनधारियों को उनके खाते में पेंशन की राशि हर महीने की 10 तारीख को चली जाएगी। खिजरसराय में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के लिए 40 एकड़ जमीन बिहार सरकार उपलब्ध कराएगी। माता सीता के श्राप से फल्गू नदी को मुक्त कराएंगे। इंद्रपुरी जलाशय, सोन नदी और बाण सागर समझौता से प्राप्त पानी को हर हालत में फल्गू नदी में लाया जाएगा। पटना, 15 जून 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने संयुक्त रूप से आज गयाजी जिला स्थित खिजरसराय में प्रौद्योगिकी केंद्र, गयाजी का रिमोट का बटन दबाकर शिलान्यास किया तथा भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान गयाजी-इस्लामपुर-खिजरसराय पथ के 20वें कि०मी० से टेक्नोलॉजी सेंटर (देवगांव) तक पथ का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आपके बीच आए हैं, मुझे प्रसन्नता हो रही है। मेरा सौभाग्य है कि आज के दिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्ववाली सरकार की तीन योजनाओं की तीन जगहों पर खिजरसराय, आरा और पटना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल रहा है। यहां 170 करोड़ की योजनावाली प्रौद्योगिकी केंद्र का शिलान्यास कर काफी खुशी हो रही है। इस प्रौद्योगिकी केंद्र के लिए पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी ने जमीन उपलब्ध कराई थी। पहले एम०एस०एम०ई० मंत्रालय को लोग ठीक से जानते भी नहीं थे, लेकिन आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के दौरान इस विभाग में काफी काम हुये हैं। श्री जीतन राम मांझी जी ने भी इस विभाग के मंत्री रहते हुए काफी कार्य किए हैं। बिहार में वर्ष 2022 में एम०एस०एम०ई० की संख्या 6 लाख ही थी जो अब बढ़कर 46 लाख से अधिक हो गयी है। इसमें 1 करोड़ 87 लाख लोगों को सीधा रोजगार प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार बदल रहा है। राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी ने बिजली, सड़क, हर घर नल का जल सहित कई क्षेत्रों में विकास के कार्य किए। जीविका दीदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा। राज्य में बिजली क्रांति आई। जहां वर्ष 2005 तक 17 लाख परिवारों को बिजली का कनेक्शन उपलब्ध था। वहीं आज 2 करोड़ 22 लाख परिवार को सीधे बिजली कनेक्शन मिला हुआ है। इस देश में सबसे सस्ती और निर्बाध बिजली आपूर्ति करनेवाला राज्य बिहार है। हमलोग अपने उपभोक्ताओं को 23 हजार करोड़ रुपये की बिजली सब्सिडी दे रहे हैं। सभी लोगों को 125 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कल ही हमने पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की है जिससे गरीब भाई-बहनों को काफी फायदा होगा और इससे सोलरयुक्त बिजली को बढ़ावा मिलेगा। जिनके यहां सोलरयुक्त बिजली उत्पादन होगी 125 यूनिट के बाद 126वीं यूनिट से उस बिजली का पैसा भी उनके खाते में जाएगा। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने जी०एस०टी० लागू की। जी०एस०टी० के लागू होने से आर्थिक क्षेत्र में काफी लाभ हो रहा है। जैसे ही उपभोक्ता कोई सामान खरीदता है वैसे ही देश की अर्थव्यवस्था में सीधा अपना योगदान देता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ा है। हमलोगों का सपना है बिहार समृद्ध होगा तो देश भी समृद्ध होगा। बिहार की समृद्धि के लिए उद्योग के क्षेत्र में तेजी से काम करना होगा और प्रशासनिक तंत्र को दृढ़ता के साथ कार्य करना होगा। बिहार को आगे ले जाना है तो 24 घंटे में 20 घंटे काम करना होगा। क्राइम, करप्शन और कम्युनिलिज्म से किसी प्रकार समझौता नहीं होगा। हमने पुलिस को कह दिया है कि जो अपराधी पुलिस को चैलेंज करेगा उसे 48 घंटे के अंदर जवाब दें। अपराधियों का गयाजी में पिंड दान होगा या जेल में रहेंगे। ढेर सारे अपराधी बिहार छोड़कर चले गए हैं जो बचे हुए हैं उनका पता बताइए, उनपर तुरंत कार्रवाई होगी। भ्रष्टाचार से लड़ना है, न खाना है न किसी को खाने देना है। जब सभी लोग मिलकर काम करेंगे तो बिहार समृद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल सहयोग शिविर का आयोजन है। हमने व्यवस्था कर दी है कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए आवेदन देते हैं तो 10 दिन में समाधान नहीं होता है तो 11वें दिन संबद्ध पदाधिकारी को पहला नोटिस जाएगा। 20 दिन में नहीं करते हैं तो 21वें दिन दूसरा नोटिस जाएगा, 25 दिन में नहीं होता है तो 26वें दिन तीसरा नोटिस जाएगा और 30 दिन में आवेदन का निष्पादन नहीं करेगा तो 31वें दिन निलंबन का नोटिस जाएगा। आम लोगों की समस्या का समाधान हर हालत में करना है। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग को धन्यवाद देते हैं कि बिहार में उद्योग लगाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। उद्योग विभाग में उद्योग लगाने के लिए जो आवेदन करेंगे अगर क्लीयरेंस नहीं होता है तो 31 वें दिन मुख्यमंत्री के आदेश से परमिट मिल जाएगा। हम बिहार की जनता के लिए तथा बिहार की समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। बिहार समृद्ध होगा तो लोगों के बीच खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि हमने व्यवस्था कर दी है कि सभी सामाजिक पेंशनधारियों को हर महीने की 10 तारीख को उनके खाते में पेंशन की राशि चली जाएगी। 1 करोड़ 81 लाख बहनों के खाते में रोजगार शुरू करने के लिए 10-10 हजार की राशि भेजी जा चुकी है। 20 लाख रोजगार करनेवाली बहनों को चिह्नित कर उनके खाते में दूसरी किस्त की राशि भेजी जाएगी और जो भी बची हुई बहनें हैं उनके खाते में भी 10-10 हजार की राशि भेजी जाएगी। हमलोगों की कोशिश है कि जिस दिन माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री जी बिहार आएंगे, उस दिन इस कार्य को मूर्त रूप दिया जाएगा। सबका साथ, सबका विकास के लिए हमलोग कार्य कर रहे हैं। 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जा रहे हैं। सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल खोले जाएंगे। इन स्कूलों में ऐसी शिक्षा की गुणवत्ता होगी कि नेता और अफसर के बच्चे भी इसमें पढ़ेंगे। उस दिन मेरा सपना पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री जीतन राम मांझी जी को खिजरसराय और अतरी को मुख्यधारा में लाने के लिए धन्यवाद देते हैं। हम भगवान श्रीराम के वंशज लव-कुश हैं। माता सीता के श्राप से फल्गू नदी को मुक्त कराएंगे। इंद्रपुरी जलाशय, सोन नदी और बाण सागर समझौता से प्राप्त पानी को हर हालत में फल्गू नदी में लाने का काम किया जाएगा। खिजरसराय में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम खोलने के लिए 40 एकड़ जमीन राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि हमें 14 करोड़ बिहारियों की जिम्मेवारी मिली है। बिहारी देश में विभिन्न पदों पर तथा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं। हम बिहार में ऐसी व्यवस्था बना रहे हैं कि बिहारी लौटकर बिहार आएंगे और बिहार को सुंदर एवं समृद्ध बनाने में अपना योगदान देंगे। 170 करोड़ रुपये लागत की प्रौद्योगिकी केंद्र का शिलान्यास किया गया है। इसके बगल में सड़क, स्टेडियम बनाया जाएगा। आप सब यहां आए हैं, आप सभी को धन्यवाद देता हूं। कार्यक्रम के दौरान एम०एस०एम०ई० भारत सरकार के विकास आयुक्त सह अपर सचिव श्री रजनीश कुमार ने मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान एम०एस०एम०ई० भारत सरकार की उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम को केंद्रीय सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने भी संबोधित किया। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार, जिला के प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, विधायक श्री रोनित कुमार, सचिव, एम०एस०एम०ई० भारत सरकार, श्री भरत खेड़ा, विकास आयुक्त सह अपर सचिव श्री रजनीश कुमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन, विधायक श्री उपेंद्र प्रसाद, विधायक श्रीमती मनोरमा देवी, विधायक श्री प्रफुल्ल मांझी, विधायक श्रीमती ज्योति मांझी, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, विधान पार्षद श्री जीवन कुमार, पूर्व सांसद डॉ० अरुण कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल, उद्योग विभाग के सचिव श्री कुंदन कुमार, मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ० सफीना ए०एन०, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री विकास वैभव, गया जिला के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

148 views | Gaya, Bihar | Jun 15, 2026

MORE NEWS

गया, 23 जून 2026, निर्जला एकादशी 25-26 जून को मनाया जाएगा। उक्त अवसर पर 25 जून के संध्या से विष्णुपद क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ होने की संभावना है। 25 जून को दोपहर से दूर दराज से श्रद्धालुओं आने लगते हैं जो रात्रि विश्राम भी मंदिर परिषर या घाट पर ही करते है।  ततपश्चात 26 जून के प्रातः काल से ही श्रद्धालु विष्णुपद मंदिर एवं देवघाट में पूजा-अर्चना करते हुए अपने घर वापस लौटने लगते हैं। निर्जला एकादशी के अवसर पर किये जाने वाले तैयारियां को लेकर जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी के साथ आज विष्णुपद एवं देवघाट का निरीक्षण किया गया।
     विष्णुपद मंदिर के पुरोहितों ने बताया कि सुबह 9:00 बजे से ही दूरदराज से लोग निर्जला एकादशी के अवसर पर विष्णुपद मंदिर आते हैं। रात्रि 11 बजे मंदिर बंद होता है और सुबह 03 बजे मंदिर का पट खुल जाता है। आम श्रद्धालु कल सुबह से लेकर रात्रि तक विष्णुपद मंदिर के आसपास तथा देवघाट में ही विश्राम करते हैं। तत्पश्चात अगले दिन मंगल आरती सुबह 4:00 बजे करके वह अपने घर वापसी होते हैं।
        देवघाट पर लगाए गए सभी महिला एवं पुरुष अलग-अलग सभी स्नानागार वाले झरना को चालू करवाने का निर्देश दिया है। आम श्रद्धालु आराम से स्नानागार का प्रयोग करते हुए पूजा-अर्चना करेंगे।
        विष्णुपद देवघाट में 38 पुरुष टॉयलेट, 30 महिला टॉयलेट, तीन स्नानागार एवं 50 चेंजिंग रूम है। सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिए हैं साथ ही साफ-सफाई की पूरी मुकम्मल व्यवस्था कराने का निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि आउटसोर्सिंग ऐजेंसी के साथ साथ निगम के सफाई कर्मी भी 2 पाली में लगातार सफाई करेंगे। टॉयलेट की सफाई व्यवस्था निरंतर चलता रहे, इसे सुनिश्चित करवाये। इसके अलावा लगातार फोगिंग मशीन अर्थात स्प्रिंगल मशीन से श्रद्धालुओं को लगातार पानी छिड़काव होता रहेगा। उन्होंने निर्देश दिया है घाट पर एवं घाट जाने वाले रास्ते मे जहां भी ब्लैक स्पॉट है, उन स्थानों पर अतिरिक्त लाइट लगवाने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने अनुमण्डल पदाधिकारी सदर को निर्देश दिया है कि विष्णुपद मंदिर क्षेत्र के लिये ट्रैफिक प्लान तैयार करते हुए प्रदर्शित करवाये। 
        सुरक्षा के दृष्टिकोण से वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विष्णुपद मंदिर के साथ-साथ देवघाट, गजाधर घाट इत्यादि घाटों पर दिन के साथ-साथ रात्रि में भी पुलिस की उपस्थिति रहे, इसे अपर पुलिस अधीक्षक सुनिश्चित करवाये।  देवघाट पर एंबुलेंस सहित पर्याप्त संख्या में मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया साथ ही पर्याप्त संख्या में आवश्यक दवाओं के साथ-साथ ओआरएस भी रखने का निर्देश दिए हैं।
        अत्यधिक गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं को पेयजल की समस्या ना हो, इसके लिए विष्णुपद क्षेत्र के तीन अलग-अलग पॉइंट को चिन्हित करते हुए वहां टैंकर की व्यवस्था करें। इसके साथ-साथ सुधा डेहरी की ओर से शुद्ध ठंडा पेयजल टैंकर का भी व्यवस्था रखवाने का निर्देश अपर समाहर्ता को दिया है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि रात्रि में श्रद्धालु विष्णुपद के क्षेत्र में ही प्रवास करेंगे इसे ध्यान में रखते हुए रात्रि में भी टैंकर में पानी रिफलिंग करने की व्यवस्था रखें ताकि पानी जैसे ही खत्म हो तुरंत टैंकर में पानी डाला जा सके।       
     मंदिर प्रांगण में रस्सी से मजबूती ज़िक जैक बैरिकेडिंग करवाने को कहा है, ताकि लोग कतारबद्ध मंदिर में दर्शन कर सके। गर्मी को देखते हुए ज़मीन पर मैट/ दर्री बिछाने का निर्देश दिए हैं, ताकि पैर नही जले। पर्याप्त स्थानों पर वाटर कूलर, पंखा लगवाने को कहा है। 
   मंदिर परिषर एवं मंदिर गर्वगृह में लगे सीसीटीवी की सतत निगरानी हेतु पुलिस पदाधिकारी एवं दण्डाधिकारी को लगवाने को कहा है। 
    इसके पश्चात सूर्यकुंड के संबंध में एतिहात के दृष्टिकोण से सूर्यकुंड में भी सभी आवश्यक तैयारी एवं प्रतिनियुक्ति करवाने का निर्देश दिए हैं।
         निरीक्षण में नगर आयुक्त गया नगर निगम, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था,  वरीय उप समाहर्ता पर्यटन शाखा गया, कार्यपालक अभियंता गयाजी डैम, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, नगर निगम के पदाधिकारी गण, बिजली विभाग, phed विभाग सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar Samrat Choudhary

गया, 23 जून 2026, निर्जला एकादशी 25-26 जून को मनाया जाएगा। उक्त अवसर पर 25 जून के संध्या से विष्णुपद क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ होने की संभावना है। 25 जून को दोपहर से दूर दराज से श्रद्धालुओं आने लगते हैं जो रात्रि विश्राम भी मंदिर परिषर या घाट पर ही करते है। ततपश्चात 26 जून के प्रातः काल से ही श्रद्धालु विष्णुपद मंदिर एवं देवघाट में पूजा-अर्चना करते हुए अपने घर वापस लौटने लगते हैं। निर्जला एकादशी के अवसर पर किये जाने वाले तैयारियां को लेकर जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी के साथ आज विष्णुपद एवं देवघाट का निरीक्षण किया गया। विष्णुपद मंदिर के पुरोहितों ने बताया कि सुबह 9:00 बजे से ही दूरदराज से लोग निर्जला एकादशी के अवसर पर विष्णुपद मंदिर आते हैं। रात्रि 11 बजे मंदिर बंद होता है और सुबह 03 बजे मंदिर का पट खुल जाता है। आम श्रद्धालु कल सुबह से लेकर रात्रि तक विष्णुपद मंदिर के आसपास तथा देवघाट में ही विश्राम करते हैं। तत्पश्चात अगले दिन मंगल आरती सुबह 4:00 बजे करके वह अपने घर वापसी होते हैं। देवघाट पर लगाए गए सभी महिला एवं पुरुष अलग-अलग सभी स्नानागार वाले झरना को चालू करवाने का निर्देश दिया है। आम श्रद्धालु आराम से स्नानागार का प्रयोग करते हुए पूजा-अर्चना करेंगे। विष्णुपद देवघाट में 38 पुरुष टॉयलेट, 30 महिला टॉयलेट, तीन स्नानागार एवं 50 चेंजिंग रूम है। सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिए हैं साथ ही साफ-सफाई की पूरी मुकम्मल व्यवस्था कराने का निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि आउटसोर्सिंग ऐजेंसी के साथ साथ निगम के सफाई कर्मी भी 2 पाली में लगातार सफाई करेंगे। टॉयलेट की सफाई व्यवस्था निरंतर चलता रहे, इसे सुनिश्चित करवाये। इसके अलावा लगातार फोगिंग मशीन अर्थात स्प्रिंगल मशीन से श्रद्धालुओं को लगातार पानी छिड़काव होता रहेगा। उन्होंने निर्देश दिया है घाट पर एवं घाट जाने वाले रास्ते मे जहां भी ब्लैक स्पॉट है, उन स्थानों पर अतिरिक्त लाइट लगवाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने अनुमण्डल पदाधिकारी सदर को निर्देश दिया है कि विष्णुपद मंदिर क्षेत्र के लिये ट्रैफिक प्लान तैयार करते हुए प्रदर्शित करवाये। सुरक्षा के दृष्टिकोण से वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विष्णुपद मंदिर के साथ-साथ देवघाट, गजाधर घाट इत्यादि घाटों पर दिन के साथ-साथ रात्रि में भी पुलिस की उपस्थिति रहे, इसे अपर पुलिस अधीक्षक सुनिश्चित करवाये। देवघाट पर एंबुलेंस सहित पर्याप्त संख्या में मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया साथ ही पर्याप्त संख्या में आवश्यक दवाओं के साथ-साथ ओआरएस भी रखने का निर्देश दिए हैं। अत्यधिक गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं को पेयजल की समस्या ना हो, इसके लिए विष्णुपद क्षेत्र के तीन अलग-अलग पॉइंट को चिन्हित करते हुए वहां टैंकर की व्यवस्था करें। इसके साथ-साथ सुधा डेहरी की ओर से शुद्ध ठंडा पेयजल टैंकर का भी व्यवस्था रखवाने का निर्देश अपर समाहर्ता को दिया है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि रात्रि में श्रद्धालु विष्णुपद के क्षेत्र में ही प्रवास करेंगे इसे ध्यान में रखते हुए रात्रि में भी टैंकर में पानी रिफलिंग करने की व्यवस्था रखें ताकि पानी जैसे ही खत्म हो तुरंत टैंकर में पानी डाला जा सके। मंदिर प्रांगण में रस्सी से मजबूती ज़िक जैक बैरिकेडिंग करवाने को कहा है, ताकि लोग कतारबद्ध मंदिर में दर्शन कर सके। गर्मी को देखते हुए ज़मीन पर मैट/ दर्री बिछाने का निर्देश दिए हैं, ताकि पैर नही जले। पर्याप्त स्थानों पर वाटर कूलर, पंखा लगवाने को कहा है। मंदिर परिषर एवं मंदिर गर्वगृह में लगे सीसीटीवी की सतत निगरानी हेतु पुलिस पदाधिकारी एवं दण्डाधिकारी को लगवाने को कहा है। इसके पश्चात सूर्यकुंड के संबंध में एतिहात के दृष्टिकोण से सूर्यकुंड में भी सभी आवश्यक तैयारी एवं प्रतिनियुक्ति करवाने का निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में नगर आयुक्त गया नगर निगम, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, वरीय उप समाहर्ता पर्यटन शाखा गया, कार्यपालक अभियंता गयाजी डैम, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, नगर निगम के पदाधिकारी गण, बिजली विभाग, phed विभाग सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar Samrat Choudhary

Gaya, Bihar | Jun 23, 2026

मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिला पदाधिकारी गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा कर्बला पहुंच कर जयजा लिया गया। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, मेडिकल फैसिलिटी की व्यवस्था, निर्वाध पेयजल व्यवस्था इत्यादि का मुकम्मल व्यवस्था का निर्देश दिया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Bihar Police

मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिला पदाधिकारी गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा कर्बला पहुंच कर जयजा लिया गया। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, मेडिकल फैसिलिटी की व्यवस्था, निर्वाध पेयजल व्यवस्था इत्यादि का मुकम्मल व्यवस्था का निर्देश दिया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Bihar Police

Gaya, Bihar | Jun 23, 2026

गया, 23 जून 2026, *जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी 23 जून को मेहंदी, 25 जून को ताजिया अपने अपने इमामबाड़ा में बैठाएंगे, 26 जून को अपने अपने एरिया से ताजिया निकालेंगे और कर्बला तक जाएंगे, 27 जून को रात्रि में अखाड़ा निकाला जाएगा साथ ही सिया समुदाय का मातमी जुलूस निकाला जाएगा। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द के वातावरण में मनाने तथा विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक करते हुए सम्मानित सदस्यों से उनके क्षेत्र में की जा रही तैयारियों के संबंध में अवगत हुए।*       
       जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिस तरह रामनवमी  एवं बकरीद के त्योहार में विधि व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था संधारण किया गया था उसी प्रकार मुहर्रम पर्व में भी संधारित कराया जाएगा। किसी भी स्थिति में डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा। डीजे पर पूर्णता पाबंदी रखी गई है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के ध्वनि प्रदूषण के गाइडलाइंस का पूरा प्रयोग करवाया जाएगा। मुहर्रम पर्व के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को ध्यान में रखते हुए सभी थाना रूट वेरीफाई कर ली गयी है और उसी रास्ते से ही जुलूस निकाला जाएगा। नया रुट किसी भी हाल में नही अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में घटित घटना वाले स्थल पर वर्तमान समय मे क्या स्थिति है, उसका आकलन अनुमण्डल पदाधिकारी स्वमं विजिट का जानकारी प्राप्त करे। उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि अपने क्षेत्र में पूरी मुस्तैदी एव ततपरता से मुहर्रम के अवसर पर अलर्ट रहे। 
       उन्होंने शांति समिति के सभी सम्मानित सदस्यों को कहा कि अपने क्षेत्र के ताजिया के ऊंचाई को भी आकलन कर लें ताकि रास्ते में बिजली तार या अन्य चीजों से टच न हो सके। उन्होंने सभी शांति समिति के सदस्यों को अवगत कराया कि मुहर्रम पर्व को देखते हुए संवेदनशील, अतिसंवेदनशील रास्तों को चिन्हित किया गया है, वहां पदाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति रखी जाएगी। आप सभी सम्मानित व्यक्तियों से अनुरोध है कि अपने अपने क्षेत्र में स्वयं उपस्थिति रहते हुए मोहर्रम के जुलूस को शांति माहौल में पार करवाएं। अपने पर्याप्त वोलेंटियर्स को जुलूस में हर हाल में रखे साथ ही सभी जुलूस के आयोजक को कहा कि आपके जुलूस में कौन कौन लोग हैं, उसकी पहचान के लिये एक टीम रखे, जिससे असामाजिक तत्व चिन्हित हो सके ताकि विधि व्यवस्था पूरी तरह से बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था से संबंधित किसी भी समस्या होने पर त्वरित गति से जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 0631 2222253 पर संपर्क करते हुए जानकारी उपलब्ध करवाए इसके साथ ही वरीय अधिकारियों को भी सूचित करें ताकि विधि व्यवस्था को कायम रखा जा सके।
       जिला पदाधिकारी ने नगर आयुक्त नगर निगम को निर्देश दिया कि कर्बला जाने के रास्ते तथा कर्बला में पर्याप्त बिजली की व्यवस्था, आवश्यकतानुसार सीसीटीवी अधिष्ठापन, पेयजल की व्यवस्था, साफ सफाई का मुकम्मल व्यवस्था तथा मोबाइल टॉयलेट भी लगवाए। 
       उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था सह नजारत को निर्देश दिया कि पर्याप्त सीसीटीवी, ड्रोन, वीडियोग्राफी, लाइट आदि की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करे।
       उन्होंने कहा कि जुलूस रुट के मेजर रास्ता जो खराब थे, उसे तत्काल मोटरेबल करवाये।
       उन्होंने कार्यपालक अभियंता बिजली को निर्देश दिया कि अपने स्तर से कनीय अभियंता को जुलूस के मेन पॉइंट्स पर प्रतिनियुक्ति रखेंगे। साथ ही जुलूस रुट का बिजली तार आदि का अच्छा से जांच करवाना सुनिश्चित करेंगे।
       उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि पंचायती अखाड़ा के साथ साथ मेन जगहों पर एम्बुलेंस सहित मेडिकल टीम उपस्थित रहे, साथ ही ज़िले के सभी सरकारी अस्पताल को अलर्ट रखते हुए रोस्टर बना कर ड्यूटी करवाये। 
         वरीय पुलिस अधीक्षक कहा कि हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ाई से निपटा जाएगा। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। शांति व्यवस्था भंग करने वाले को चिन्हित करते हुए कठोर कार्रवाई किया जाएगा। पूर्व वर्षों के लाइसेंस धारी को ही इस वर्ष लाइसेंस निर्गत किया जा रहा है। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि बिना लाइसेंस के एक भी जुलूस ना निकले इसे सभी थाना अध्यक्ष सुनिश्चित करावे। उन्होंने कहा कि विभिन्न थानों तथा अनुमंडल पदाधिकारी के प्रस्ताव पर प्राप्त संस्थानों की सूची के आलोक में वीडियो ग्राफर,  ड्रोन, वॉच टावर  इत्यादि  लगवाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर पूरी पैनी नजर रखी जा रही है, कुछ भी अफवाह या गलत भावना वाला पोस्ट या शेयर करने वालो पर पूरी नजर रहेगी।
           सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है तथा संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए लगातार पेट्रोलिंग करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संप्रदायिक घटना की संभावना के आलोक में अपने क्षेत्र में धारा 107 के अधीन निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। लाइसेंस में दिए गए सभी शर्तों का अनुपालन अत्यंत जरुरी रहेगा। सांप्रदायिक सौहार्द जिले में बनी रहे यही गया जिला वासियों से अपील है साथ ही शांति समिति के सभी सदस्यों से अपील है कि सांप्रदायिक सौहार्द को सफल बनाने में आपकी सहयोग अपेक्षित है।
         इसके उपरांत जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिले वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी अच्छे माहौल तथा आपसी भाईचारा के रूप में यह पर्व को मनाए। जिला प्रशासन द्वारा मुहर्रम पर्व को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई हैं। 
         इसके उपरांत बारी-बारी से शांति समिति के सम्मानित सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र में मोहर्रम की तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त किया तथा प्राप्त सुझाव के आलोक में संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए हैं।
         बैठक में ज़िला परिषद अध्यक्ष, महापौर नगर निगम, नगर आयुक्त, नगर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता राजस्व,  अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक नगर, सिविल सर्जन, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं शांति समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Home Department, Govt. of Bihar

गया, 23 जून 2026, *जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी 23 जून को मेहंदी, 25 जून को ताजिया अपने अपने इमामबाड़ा में बैठाएंगे, 26 जून को अपने अपने एरिया से ताजिया निकालेंगे और कर्बला तक जाएंगे, 27 जून को रात्रि में अखाड़ा निकाला जाएगा साथ ही सिया समुदाय का मातमी जुलूस निकाला जाएगा। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द के वातावरण में मनाने तथा विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक करते हुए सम्मानित सदस्यों से उनके क्षेत्र में की जा रही तैयारियों के संबंध में अवगत हुए।* जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिस तरह रामनवमी एवं बकरीद के त्योहार में विधि व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था संधारण किया गया था उसी प्रकार मुहर्रम पर्व में भी संधारित कराया जाएगा। किसी भी स्थिति में डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा। डीजे पर पूर्णता पाबंदी रखी गई है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के ध्वनि प्रदूषण के गाइडलाइंस का पूरा प्रयोग करवाया जाएगा। मुहर्रम पर्व के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को ध्यान में रखते हुए सभी थाना रूट वेरीफाई कर ली गयी है और उसी रास्ते से ही जुलूस निकाला जाएगा। नया रुट किसी भी हाल में नही अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में घटित घटना वाले स्थल पर वर्तमान समय मे क्या स्थिति है, उसका आकलन अनुमण्डल पदाधिकारी स्वमं विजिट का जानकारी प्राप्त करे। उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि अपने क्षेत्र में पूरी मुस्तैदी एव ततपरता से मुहर्रम के अवसर पर अलर्ट रहे। उन्होंने शांति समिति के सभी सम्मानित सदस्यों को कहा कि अपने क्षेत्र के ताजिया के ऊंचाई को भी आकलन कर लें ताकि रास्ते में बिजली तार या अन्य चीजों से टच न हो सके। उन्होंने सभी शांति समिति के सदस्यों को अवगत कराया कि मुहर्रम पर्व को देखते हुए संवेदनशील, अतिसंवेदनशील रास्तों को चिन्हित किया गया है, वहां पदाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति रखी जाएगी। आप सभी सम्मानित व्यक्तियों से अनुरोध है कि अपने अपने क्षेत्र में स्वयं उपस्थिति रहते हुए मोहर्रम के जुलूस को शांति माहौल में पार करवाएं। अपने पर्याप्त वोलेंटियर्स को जुलूस में हर हाल में रखे साथ ही सभी जुलूस के आयोजक को कहा कि आपके जुलूस में कौन कौन लोग हैं, उसकी पहचान के लिये एक टीम रखे, जिससे असामाजिक तत्व चिन्हित हो सके ताकि विधि व्यवस्था पूरी तरह से बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था से संबंधित किसी भी समस्या होने पर त्वरित गति से जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 0631 2222253 पर संपर्क करते हुए जानकारी उपलब्ध करवाए इसके साथ ही वरीय अधिकारियों को भी सूचित करें ताकि विधि व्यवस्था को कायम रखा जा सके। जिला पदाधिकारी ने नगर आयुक्त नगर निगम को निर्देश दिया कि कर्बला जाने के रास्ते तथा कर्बला में पर्याप्त बिजली की व्यवस्था, आवश्यकतानुसार सीसीटीवी अधिष्ठापन, पेयजल की व्यवस्था, साफ सफाई का मुकम्मल व्यवस्था तथा मोबाइल टॉयलेट भी लगवाए। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था सह नजारत को निर्देश दिया कि पर्याप्त सीसीटीवी, ड्रोन, वीडियोग्राफी, लाइट आदि की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि जुलूस रुट के मेजर रास्ता जो खराब थे, उसे तत्काल मोटरेबल करवाये। उन्होंने कार्यपालक अभियंता बिजली को निर्देश दिया कि अपने स्तर से कनीय अभियंता को जुलूस के मेन पॉइंट्स पर प्रतिनियुक्ति रखेंगे। साथ ही जुलूस रुट का बिजली तार आदि का अच्छा से जांच करवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि पंचायती अखाड़ा के साथ साथ मेन जगहों पर एम्बुलेंस सहित मेडिकल टीम उपस्थित रहे, साथ ही ज़िले के सभी सरकारी अस्पताल को अलर्ट रखते हुए रोस्टर बना कर ड्यूटी करवाये। वरीय पुलिस अधीक्षक कहा कि हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ाई से निपटा जाएगा। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। शांति व्यवस्था भंग करने वाले को चिन्हित करते हुए कठोर कार्रवाई किया जाएगा। पूर्व वर्षों के लाइसेंस धारी को ही इस वर्ष लाइसेंस निर्गत किया जा रहा है। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि बिना लाइसेंस के एक भी जुलूस ना निकले इसे सभी थाना अध्यक्ष सुनिश्चित करावे। उन्होंने कहा कि विभिन्न थानों तथा अनुमंडल पदाधिकारी के प्रस्ताव पर प्राप्त संस्थानों की सूची के आलोक में वीडियो ग्राफर, ड्रोन, वॉच टावर इत्यादि लगवाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर पूरी पैनी नजर रखी जा रही है, कुछ भी अफवाह या गलत भावना वाला पोस्ट या शेयर करने वालो पर पूरी नजर रहेगी। सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है तथा संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए लगातार पेट्रोलिंग करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संप्रदायिक घटना की संभावना के आलोक में अपने क्षेत्र में धारा 107 के अधीन निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। लाइसेंस में दिए गए सभी शर्तों का अनुपालन अत्यंत जरुरी रहेगा। सांप्रदायिक सौहार्द जिले में बनी रहे यही गया जिला वासियों से अपील है साथ ही शांति समिति के सभी सदस्यों से अपील है कि सांप्रदायिक सौहार्द को सफल बनाने में आपकी सहयोग अपेक्षित है। इसके उपरांत जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिले वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी अच्छे माहौल तथा आपसी भाईचारा के रूप में यह पर्व को मनाए। जिला प्रशासन द्वारा मुहर्रम पर्व को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई हैं। इसके उपरांत बारी-बारी से शांति समिति के सम्मानित सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र में मोहर्रम की तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त किया तथा प्राप्त सुझाव के आलोक में संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए हैं। बैठक में ज़िला परिषद अध्यक्ष, महापौर नगर निगम, नगर आयुक्त, नगर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता राजस्व, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक नगर, सिविल सर्जन, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं शांति समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Home Department, Govt. of Bihar

Gaya, Bihar | Jun 23, 2026

धरना प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी सेविका सहायिका

धरना प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी सेविका सहायिका

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 23, 2026

सुपौल जिले के सिमराही में बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पति पर दूसरी शादी का आरोप.

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही वार्ड-04 में आज सुबह सवेरे एक महिला अपने 9 वर्षीय बेटे के साथ मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला गुड्डी देवी का आरोप है कि उसने 10 वर्ष पूर्व मोतीपुर निवासी अमरेंद्र ठाकुर से दिल्ली में प्रेम विवाह किया था, लेकिन बाद में उसके पति ने दूसरी शादी कर ली।
महिला का कहना है कि न्याय की मांग को लेकर वह कई बार थाना का चक्कर लगा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से नाराज होकर वह बेटे के साथ टावर पर चढ़ गई और DM-SP के मौके पर पहुंचने के बाद ही नीचे उतरने की जिद पर अड़ी रही। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और प्रशासन महिला को समझाने में जुट गया।
#supoul 
#गयाजी 
#LatestNews 
#BiharNews 
#bodhgayabihar 
#एन्काउंटर

सुपौल जिले के सिमराही में बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पति पर दूसरी शादी का आरोप. सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही वार्ड-04 में आज सुबह सवेरे एक महिला अपने 9 वर्षीय बेटे के साथ मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला गुड्डी देवी का आरोप है कि उसने 10 वर्ष पूर्व मोतीपुर निवासी अमरेंद्र ठाकुर से दिल्ली में प्रेम विवाह किया था, लेकिन बाद में उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। महिला का कहना है कि न्याय की मांग को लेकर वह कई बार थाना का चक्कर लगा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से नाराज होकर वह बेटे के साथ टावर पर चढ़ गई और DM-SP के मौके पर पहुंचने के बाद ही नीचे उतरने की जिद पर अड़ी रही। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और प्रशासन महिला को समझाने में जुट गया। #supoul #गयाजी #LatestNews #BiharNews #bodhgayabihar #एन्काउंटर

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 23, 2026