एमजी अस्पताल के एक्स-रे रूम में घुसी दिवड़, गार्डों ने सुरक्षित किया रेस्क्यू |
देवास। जिला चिकित्सालय के एमजी अस्पताल स्थित एक्स-रे रूम में गुरुवार को एक दिवड़ घुस जाने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दिवड़ कमरे में रखी अलमारी के पीछे छिप गई थी, जिसके बाद अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने सावधानीपूर्वक उसका रेस्क्यू किया।
जिला अस्पताल के डॉक्टर रोहित परमार ने बताया कि दिवड़ एक्स-रे रूम में अलमारी के पीछे घुस गई थी। हालांकि इससे किसी प्रकार की हानि या नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दिवड़ एक जहरीला जानवर है। फिलहाल मरीजों और अस्पताल स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल रेस्क्यू कराया गया। गार्डों ने दिवड़ को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल परिसर से दूर छोड़ दिया।
समय रहते रेस्क्यू किए जाने से स्थिति पूरी तरह सामान्य रही और अस्पताल की सेवाएं बिना किसी बाधा के जारी रहीं।