जमुई: रंगदारी और जान से मारने की धमकी के मामले में पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Jun 20, 2026 जमुई के काकन गांव निवासी रामचंद्र सिंह ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में शनिवार की दोपहर 1 बजे एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग हथियार के बल पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं तथा उनके बटाईदार को भी खेती करने से रोककर धमकी दे रहे हैं।