कुलपहाड़: अजनर थाना क्षेत्र में किसान से दिनदहाड़े टप्पेबाजी, ट्रैक्टर की डिग्गी से ₹1.10 लाख रुपये पार, वीडियो हुआ वायरल
किसान ट्रैक्टर से गेहूं बेचकर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में वह चमरूआ गांव स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के लिए रुका। इसी दौरान तौलिया से मुंह ढके एक शातिर युवक ने मौका पाकर ट्रैक्टर की डिग्गी में रखे 1 लाख 10 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गया। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में संदिग्ध युवक की गतिविधियां दिखाई।